Live
पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•
Monday, 16 November 2026
Menu

भारत-पाकिस्तान सीमा पर आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, BSF और पाक रेंजर्स नहीं मिलाएंगे हाथ।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को राहत देते हुए बाड़ के पार स्थित खेतों तक जाने के लिए फेंसिंग गेट खोल दिए गए हैं, ताकि वे वहां खेती कर सकें। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते रिट्रीट सेरेमनी और फेंसिंग गेट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

BSF अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट समारोह मंगलवार शाम 6:30 बजे अटारी, हुसैनीवाला और सादकी सीमाओं पर शुरू होगा। अब आम जनता भी आकर समारोह देख सकेगी। BSF सूत्रों के अनुसार, समारोह को कुछ बदलावों के साथ बहाल किया जाएगा। इस दौरान गेट नहीं खोले जाएंगे, जिसका मतलब है कि भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बल आपस में हाथ नहीं मिलाएंगे। भारत और पाकिस्तान की सीमाओं के बीच के द्वार भी बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए सीमा द्वार बंद कर दिए थे और भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण सात मई को तीनों सीमाओं पर समारोह पूरी तरह रोक दिए गए थे। बीएसएफ ने उस समय इस बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जबकि 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अगले ही दिन यानी 24 अप्रैल से दरवाजे खोलने और हाथ मिलाने की परंपरा बंद कर दी थी। अब जब यह रस्म फिर से शुरू हो रही है तो भारत ने इन दोनों परंपराओं को फिलहाल शुरू न करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *