Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए Airspace प्रतिबंध बढ़ाया, 24 जून तक रहेगा लागू।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, भारत सरकार ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों और सैन्य उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि 23 जून तक बढ़ा दी है। यह निर्णय पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर शुक्रवार को यह नया नोटम (नोटिस टू एयरमेन/एयर मिशन) जारी किया गया।

इसके अनुसार, किसी भी पाकिस्तानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों को, चाहे वे स्वामित्व वाली हों या पट्टे पर ली गई हों, भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दो दिन पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि एक महीने के लिए और बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के नियमों के अनुसार, हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध अधिकतम एक महीने के लिए लगाया जा सकता है, जिसके बाद उसे नवीनीकृत करना पड़ता है। इसके जवाब में भारत ने मई के शुरू में पाकिस्तानी विमानों के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसमें सभी पाकिस्तानी पंजीकृत, संचालित या चार्टर्ड विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया, चाहे वे वाणिज्यिक हों या सैन्य।

भारत का यह निर्णय स्पष्ट संकेत है कि जब तक सीमापार आतंकवाद बंद नहीं हो जाता, तब तक सामान्य राजनयिक या हवाई संपर्क संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *