Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Saturday, 07 November 2026
Menu

भगवंत मान सरकार ने बिल में खामियां आने पर बिजली का कनेक्शन काटने पर लगाई रोक

बिजली बिलिंग से संबंधित समस्याएं के कारण गलत या ज़्यादा बिल आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए, पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने अपने फील्ड ऑफिस को बकाया होने की वजह से घरेलू सप्लाई (डीएस) उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए है।

 

यह फैसला उन उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है, जिन्हें गलत या ज़्यादा बिजली बिल मिले हैं और ये रकम बिलिंग सिस्टम में बकाया के तौर पर दर्ज हो गई है। पीएसपीसीएल ने निर्देश दिया है कि जब तक बिलिंग सिस्टम ठीक नहीं हो जाता और गलत बिल ठीक नहीं हो जाते, तब तक ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने का कोई एक्शन न लिया जाए। पीएसपीसीएल, पटियाला के डायरेक्टर/डिवीजन के ऑर्डर के मुताबिक, मीटर रीडर्स की हाल की हड़ताल और एसएपी/नान-एसएपी सिस्टम को ओरेक्ल बेस्ड स्मार्ट बिलिंग सिस्टम (एसबीएस) में बदलने के चल रहे प्रोसेस की वजह से, कई घरेलू उपभोक्ताओं को एवरेज या एस्टीमेट के आधार पर बिल भेजे गए हैं।

 

इस वजह से, कई उपभोक्ताओं को ऐसे बिल मिले हैं जो उनकी असल बिजली की खपत से मैच नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से फील्ड ऑफिस में शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। ऐसे मामलों में, गलत बिल की रकम सिस्टम में बकाया दिख रही है, जिससे प्रभावित कनेक्शन काटे जाने के दायरे में आ रहे हैं। उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को समझते हुए, पीएसपीसीएल ने अब आदेश दिया है कि एसबीएस सिस्टम के ठीक होने और गलत या ज़्यादा बिल ठीक होने तक घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाए जाए।

 

फील्ड ऑफिस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इस आदेशों के दायरे में आने वाले मामलों में कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू न करें। आदेश में यह साफ़ किया गया है कि उपभोक्ताओं का कनेक्शन सिर्फ़ इसलिए नहीं काटा जाना चाहिए क्योंकि असल बिजली की खपत के बजाय गलत बिलिंग की वजह से बकाया रकम बन गई हैं। पीएसपीसीएल का यह निर्देश कॉर्पोरेशन के सभी चीफ इंजीनियर्स/डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई ज़ोन को जारी किया गया है, और इसकी एक कॉपी एसई/ओएसडी की तरफ़ से सीएमडी, पीएसपीसीएल, पटियाला को भेजी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *