Live
अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•आप ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाले अपने ही विधायक को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को ढूंढ रही है: कुलदीप सिंह धालीवाल•दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरी•गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की धुनाई; पांचवें टी20 में भी हारा भारत•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•आप ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाले अपने ही विधायक को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को ढूंढ रही है: कुलदीप सिंह धालीवाल•दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरी•गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की धुनाई; पांचवें टी20 में भी हारा भारत•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

भगवंत मान सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के माध्यम से पंजाब को खेलों में बनाया अग्रणी–बलतेज सिंह पन्नू

खेल विभाग द्वारा करवाए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 के मशाल मार्च को रात पटियाला में ठहराव के बाद आज रिंक हॉल, बारादरी से अगले पड़ाव फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना किया गया।

 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन हरपाल जुनेजा, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के कोऑर्डिनेटर यादविंदर सिंह गोल्डी तथा ए.डी.सी. दमनजीत सिंह मान भी उपस्थित थे।

 

बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि खेलों ने प्रदेश में नशों पर लगाम कसने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 3,100 खेल स्टेडियम बनाए गए हैं और ये खेल हमारे प्रदेश के लोगों की तीन पीढ़ियों को एक ही स्थान पर खेलने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

 

बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि नशा केवल पंजाब की समस्या नहीं, बल्कि पूरे भारत और पूरे विश्व की समस्या है। लेकिन जिस तरह की योजनाबद्ध ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम प्रदेश के लोगों को साथ लेकर भगवंत मान सरकार ने शुरू की है, नशों के खिलाफ ऐसी लड़ाई पूरे देश में कहीं और नहीं लड़ी जा रही, यहां तक कि गुजरात में भी नहीं, जहां बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजनाबद्ध युद्ध के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

एक सवाल के जवाब में बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सुरक्षित हाथों में है और विरोधियों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा खामियाजा हमारे किसानों को भुगतना पड़ेगा और प्रधानमंत्री को किसानों की जायज मांगें सुननी चाहिए।

 

इस दौरान बलतेज सिंह पन्नू ने तलवारबाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में फॉयल श्रेणी में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी एवं कोच अर्जुन, एथलेटिक्स में ओलंपियन कोच गुरप्रीत सिंह तथा एशियन सिल्वर मेडल विजेता क्रिकेटर एवं कोच कनिका आहूजा को सम्मानित किया।

 

जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के दौरान ब्लॉक स्तर पर 5 खेलों—कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स—के मुकाबले करवाए जाएंगे। जिला स्तर पर 28 तथा राज्य स्तर पर 38 खेलों के मुकाबले होंगे।

 

इस अवसर पर ओ.एस.डी. गुरविंदर सिंह, जिले के प्रमुख खिलाड़ियों सहित कोच गुरविंदर सिंह, गौरव शर्मा (आर्चरी कोच), शिवा (एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट), नविंदर सिंह (फुटबॉल कोच), गुरपाल सिंह (एथलेटिक्स कोच), कंवलदीप सिंह (बास्केटबॉल कोच), परमिंदर सिंह (वॉलीबॉल कोच), हरमिंदर सिंह (कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट, एथलेटिक्स), सहजदीप सिंह (सुपरवाइजर, नर्सरी), नवजोत पाल सिंह (फुटबॉल कोच), गुरमीत सिंह (बास्केटबॉल कोच), गुरदीप कौर (कबड्डी कोच), रमनीक आहूजा (बास्केटबॉल कोच) और संदीप सिंह (क्रिकेट कोच) सहित स्कूलों एवं कॉलेजों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, खिलाड़ी, कोच और शिक्षक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *