Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इतिहास रच दिया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची बांग्लादेश की टीम ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसकी घरेलू धरती पर टेस्ट मैच में हराने वाली एशिया की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट मैच में हरा चुके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर पहली जीत हासिल करने के मामले में बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में यह बांग्लादेश का सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच था और इसी मुकाबले में उसने अपनी पहली जीत हासिल कर ली। वहीं पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत 7वें मैच में दर्ज की थी, जबकि भारतीय टीम को यह उपलब्धि 12वें टेस्ट मैच में मिली थी। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया में 15 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।

यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी घरेलू जमीन पर हराया था। डार्विन में मिली यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उसकी अपनी धरती पर टेस्ट मैच में हराना विश्व क्रिकेट की सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट जीतने वाली टीमों की बात करें तो इंग्लैंड 58 जीत के साथ सबसे आगे है। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में 19 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि भारत के नाम 10 टेस्ट जीत हैं। अब बांग्लादेश ने भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाली टीमों की इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *