Live
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीदगैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तारगोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें CM – केजरीवालराम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवालकांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती देने वाले नेताओं को गद्दार कहेंगे या वफादार, राहुल जी? — बलियावालपंजाब की ‘मेरी रसोई’ योजना ने पकड़ी रफ्तार, 21 लाख से ज्यादा परिवारों तक पहुंचीं राशन किटेंगोवा में भी लागू हो पंजाब मॉडल! केजरीवाल ने हर परिवार को ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा देने की उठाई मांग‘अप्सरा-2’ गाने पर विवाद, पंजाबी गीतकार जानी के खिलाफ शिकायतभगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीदगैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तारगोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें CM – केजरीवालराम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवालकांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती देने वाले नेताओं को गद्दार कहेंगे या वफादार, राहुल जी? — बलियावालपंजाब की ‘मेरी रसोई’ योजना ने पकड़ी रफ्तार, 21 लाख से ज्यादा परिवारों तक पहुंचीं राशन किटेंगोवा में भी लागू हो पंजाब मॉडल! केजरीवाल ने हर परिवार को ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा देने की उठाई मांग‘अप्सरा-2’ गाने पर विवाद, पंजाबी गीतकार जानी के खिलाफ शिकायत
Sunday, 05 July 2026
Menu

बंगाल में हंगा/मा, UP में गूंजे धमाके ! योगी सरकार के मंत्री ने दी ममता बनर्जी को धमकी – ‘इस्तीफा दो या हो राष्ट्रपति शासन’

UP के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों पर चिंता जाहिर करते हुए रविवार को कहा कि इस घटना के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए, या फिर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाना चाहिए।

अग्रवाल ने यहां ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में लोगों को मारा जा रहा है, लूटा जा रहा है और लोग मजबूरन पलायन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक भी शब्द नहीं कहा और वह ‘तुष्टिकरण’ की हद पार कर चुकी हैं।

इस्तीफा दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, या लगे राष्ट्रपति शासन: उप्र के मंत्री नितिन अग्रवाल

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर ठोस कदम उठाने की बजाय एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि वहां ‘वोट बैंक’ की राजनीति और तुष्टिकरण के चलते आम लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। मंत्री ने यह मांग की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या तो स्वयं इस्तीफा दें, अन्यथा केंद्र सरकार को वहां राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करना चाहिए।

बिना किसी का नाम लिए अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए – सरकार भी इसी सिद्धांत का पालन करती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सख्ती के बिना सुधरते नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *