Live
Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•
Saturday, 24 October 2026
Menu

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजाब में महंगाई का डबल झटका

पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है, जिससे आम लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। पेट्रोल के दामों में 2.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.70 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। चंडीगढ़ में अब पेट्रोल 101.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। राज्य में पेट्रोल की कीमत 105.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मोहाली में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां इसका रेट 105.99 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 15 मई, 19 मई और 23 मई को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। पिछले 10 दिनों में ही पंजाब में पेट्रोल की कीमत करीब 7.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7.55 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। ईंधन की कीमत बढ़ने से टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों के मुताबिक लगातार बढ़ते फ्यूल रेट्स के कारण माल ढुलाई की लागत काफी बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा।

इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी को बड़ी वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से पहले कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंच गई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है और घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में इजाफा किया जा रहा है।

माहिरों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *