Live
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•
Tuesday, 17 November 2026
Menu

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का ऐलान किया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी और कहा कि सरकार ने परिवार की मांग को स्वीकार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ पंजाब सरकार हर समय मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए हत्याकांड की जांच CBI से करवाने का फैसला लिया गया है।

सीएम मान ने यह भी कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए हर जरूरी और सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस अभियान से पीछे नहीं हटेगी।

गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की मौत के मामले में परिवार लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहा था। इस मांग को लेकर परिवार और उनके समर्थकों की ओर से धरना भी दिया जा रहा था। अब मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद मामले की जांच CBI को सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया अगला अहम कदम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *