Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Saturday, 07 November 2026
Menu

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा

पंजाब सरकार ने राज्य के फुटवियर, चमड़ा और खेल सामग्री उद्योग को नई गति देने के उद्देश्य से फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, गुणवत्ता परीक्षण और वैश्विक बाजार से जोड़कर उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करना है।

समझौते के तहत जालंधर में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स गुड्स टेस्टिंग एंड डेवलपमेंट लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों में टेस्टिंग सैंपल कलेक्शन सेंटर भी खोले जाएंगे, ताकि लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस साझेदारी के माध्यम से उद्योगों को आधुनिक टेस्टिंग सुविधाओं के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, डिजाइन सपोर्ट, उत्पाद नवाचार और बाजार से बेहतर जुड़ाव का लाभ मिलेगा। इससे पंजाब के पारंपरिक फुटवियर, लेदर और स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग की गुणवत्ता और निर्यात क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य को तकनीक आधारित और उच्च गुणवत्ता वाले विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उद्यमियों व MSME सेक्टर को कारोबार बढ़ाने के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा।

पंजाब सरकार ने कहा कि उद्योगों को आधुनिक सुविधाओं और वैश्विक मानकों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा मिल सके और पंजाब देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *