Live
CM भगवंत मान ने लुधियाना के गांव हांस कलां में की लोक मिलनी, पंचायत को विकास कार्यों के लिए दिए ₹51 लाख•क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर हार का खतरा, न्यूजीलैंड को 243 रन की बढ़त; जुरेल की 88 रन की पारी भी नहीं बचा सकी टीम को•शैरी मान ने परमिश वर्मा के लिए गाया ‘यारी’ गाना, पुरानी तस्वीरें देखकर भावुक हुए फैंस•पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान पूरा, 42.48% मतदाताओं ने डाले वोट•भगवंत मान सरकार की सोलर एनर्जी पहल से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्राउंडवाटर बचेगा और जनता का पैसा बचेगा: अमन अरोड़ा•प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का दावा करते थे, वे कहां हैं: बलतेज पन्नू•सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी•श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉड•CM भगवंत मान ने लुधियाना के गांव हांस कलां में की लोक मिलनी, पंचायत को विकास कार्यों के लिए दिए ₹51 लाख•क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर हार का खतरा, न्यूजीलैंड को 243 रन की बढ़त; जुरेल की 88 रन की पारी भी नहीं बचा सकी टीम को•शैरी मान ने परमिश वर्मा के लिए गाया ‘यारी’ गाना, पुरानी तस्वीरें देखकर भावुक हुए फैंस•पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान पूरा, 42.48% मतदाताओं ने डाले वोट•भगवंत मान सरकार की सोलर एनर्जी पहल से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्राउंडवाटर बचेगा और जनता का पैसा बचेगा: अमन अरोड़ा•प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का दावा करते थे, वे कहां हैं: बलतेज पन्नू•सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी•श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉड•
Sunday, 29 November 2026
Menu

पंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगे

पंजाब के मतदाताओं के लिए अहम खबर है। वोटर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता अपना नाम जुड़वाने, संशोधन कराने, दस्तावेज जमा करने और मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्य आसानी से कर सकेंगे।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी विशेष कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। जिन मतदाताओं ने पहले से अपने फॉर्म भर रखे हैं, वे इन्हें इन कैंपों में जमा कर सकते हैं। वहीं, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी मौके पर मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इन दो दिनों के दौरान BLO द्वारा पहले से प्राप्त फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उनमें यदि कोई कमी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 11 और 12 जुलाई को सरकारी अवकाश होने के बावजूद सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन विशेष कैंपों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूल स्टाफ को इन दोनों दिनों में ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा और SIR-2026 अभियान के दौरान चुनाव कर्मचारियों की सहायता करनी होगी।

गौरतलब है कि पंजाब में 25 जून से घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य विशेष कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है। इस अभियान में स्कूल स्टाफ के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *