Live
आप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलPackaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाईसरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman AroraIndustry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुतआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलPackaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाईसरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman AroraIndustry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत
Wednesday, 09 September 2026
Menu

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू

पंजाब सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की है। इन नए क्लीनिकों के शुरू होने के बाद राज्य में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इन 100 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों के दौरान किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर इन क्लीनिकों को जनता को समर्पित करेंगे।

सरकार के अनुसार, नए शुरू किए जा रहे 100 क्लीनिकों में 73 शहरी क्षेत्रों और 27 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इन क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और जांच की सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी।

आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को 107 आवश्यक दवाइयां और 47 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की सलाह और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं भी मुफ्त प्रदान की जाती हैं।

सरकार का दावा है कि आम आदमी क्लीनिक योजना का राज्य के लोगों को व्यापक लाभ मिला है। अब तक 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीज इन क्लीनिकों में इलाज करा चुके हैं, जबकि 3.43 करोड़ से अधिक मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

सरकार का कहना है कि 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू होने से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा तथा लोगों को अपने नजदीक ही मुफ्त इलाज, दवाइयों और जांच की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *