Live
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•
Tuesday, 24 November 2026
Menu

पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को पात्रता तिथि मानते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया की समय-सीमा में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, पंजाब में चल रही SIR प्रक्रिया को 11 दिन बढ़ा दिया गया है।

पहले यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक पूरी होनी थी, लेकिन अब बीएलओ (BLO) 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाता 12 सितंबर 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी चुनाव कराए जाएंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग के पुराने कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक होना था। ड्राफ्ट सूची 3 अगस्त को जारी होनी थी, जबकि दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर तक स्वीकार की जानी थीं। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किए जाने का कार्यक्रम था।

अब संशोधित कार्यक्रम के तहत सत्यापन की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का रिकॉर्ड सही और अद्यतन किया जा सके। चुनाव आयोग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *