Live
एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमतिपंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपयेभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूएशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमतिपंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपयेभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू
Friday, 18 September 2026
Menu

पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

अमृतसर में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार के साथ दुख साझा किया है। मुख्यमंत्री ने ASI हरजीत सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिस अधिकारी की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद ASI के परिवार के लिए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि दी जाएगी। इसके अलावा HDFC Bank की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी मिलेगा। इस तरह परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह थाना गेट हकीमां में तैनात थे। वह अमृतसर की दाना मंडी इलाके के पास रात के समय गश्त पर थे। करीब ढाई बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच करने के साथ घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले पुलिस जवानों के बलिदान को सम्मान देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *