Live
‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•
Friday, 23 October 2026
Menu

पंजाब के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि मोहाली, जालंधर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को तेज गर्मी और लू से कुछ राहत महसूस हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 और 30 मई के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के 51 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है और हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 और 29 मई को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *