Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए बैरिकेड और अनधिकृत ढांचे

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच दिल्ली से एक और बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने कुछ अनधिकृत ढांचों और बैरिकेड्स पर भारतीय अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने JCB की मदद से हाई कमीशन के बाहर बनाए गए उन ढांचों को हटाया, जो निर्धारित और मंजूर सीमा से बाहर बताए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बैरिकेड्स, ट्रैफिक बोलार्ड और वीजा सेक्शन के पास लोगों की लाइन को व्यवस्थित करने के लिए बनाए गए कुछ अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया।

कार्रवाई के बाद हाई कमीशन के बाहर टूटे हुए बैरिकेड, लोहे के ढांचे और अन्य मलबा दिखाई दिया। अधिकारियों की ओर से फिलहाल इसे मुख्य रूप से अनधिकृत निर्माण और निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचों को हटाने की कार्रवाई बताया गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को पाकिस्तान में कुछ दिन पहले हुई एक कार्रवाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए कुछ सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। इसके बाद अब दिल्ली में पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के बाहर इसी तरह की कार्रवाई हुई है।

दोनों घटनाओं के समय को देखते हुए इसे ‘Tit-for-Tat’ कार्रवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के राजनयिक परिसरों के बाहर इस तरह की कार्रवाइयां चर्चा का विषय बन गई हैं।

फिलहाल भारतीय अधिकारियों की ओर से दिल्ली की कार्रवाई को नियमों और निर्धारित सीमा के उल्लंघन से जुड़ा कदम बताया गया है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई पर पाकिस्तान की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और इसका दोनों देशों के रिश्तों पर आगे क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *