Live
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•
Friday, 06 November 2026
Menu

तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून अभी पंजाब नहीं पहुंचा है। राज्य में हो रही यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रही है।

विभाग के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदला है। इसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार शाम को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 6, 7 और 10 जून को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *