Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Saturday, 07 November 2026
Menu

जींद की बेटी Rekha Gupta बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, परिवार में खुशी की लहर ,आप भी देखें कैसा है रेखा गुप्ता के गांव का माहौल ?

जींद। भाजपा के टिकट पर दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली नंदगढ़ गांव की बेटी Rekha Gupta अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। जैसे ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, उनके गांव नंदगढ़, जुलाना मंडी और जींद में रहने वाले परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

नंदगढ़ गांव के पूर्व सरपंच हरिओम ने बताया कि रेखा गुप्ता का परिवार करीब 49 साल पहले गांव छोड़ चुका था, लेकिन उनका गांव से जुड़ाव कायम रहा है। हालांकि, उनका पुस्तैनी मकान गांव के चांदीराम को दे दिया गया था, और अब उनका परिवार वहां नहीं रहता।

राजनीति से उनका परिवार कोई संबंध नहीं रखता था। जुलाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले रेखा गुप्ता के चाचा रमेश जिंदल ने बताया कि उनके परिवार का राजनीति से कोई वास्ता नहीं रहा। रेखा जब महज दो साल की थीं, उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनका पूरा शिक्षा जीवन और राजनीतिक करियर दिल्ली में ही रहा है।

महिला को मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में Rekha Gupta को प्रमुख माना जा रहा था, और यही हुआ भी। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। Rekha Gupta का जन्म 1974 में नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता मनीराम की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लग गई, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

हालांकि अब गांव में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता, लेकिन Rekha Gupta के चाचा गंगाराम और ताऊ जयभगवान का परिवार भी दिल्ली में ही रहता है।

जींद से पहली बार मुख्यमंत्री नियुक्त।

जींद से पहली बार कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब जींद की बेटी Rekha Gupta दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

भाजपा के झंडों के साथ झूमे लोग।

जुलाना की अनाज मंडी में देर शाम Rekha Gupta के मुख्यमंत्री बनने की खबर के साथ ही उनके चाचा रमेश जिंदल की दुकान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के लोग जुटने लगे। लड्डू बांटकर और पटाखे जलाकर खुशी मनाई गई। रमेश जिंदल ने कहा कि रेखा स्कूल के समय से ही राजनीति में सक्रिय थीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी हुई थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी वे प्रधान बनीं। अब विधायक बनने के बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है, जो उनके परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *