Live
U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता•पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये•अमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंद•पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•
Sunday, 15 November 2026
Menu

चंडीगढ़ में 53वें Rose Festival की शानदार शुरुआत , प्रशासक ने किया उद्घाटन।

चंडीगढ़ में 53वें Rose Festival की शुरुआत हो चुकी है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान, लोग सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शिल्प प्रदर्शनी, मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, बिजनेस स्टॉल और प्रदर्शनी स्टॉल का आनंद ले सकेंगे। फेस्टिवल में 825 विभिन्न प्रकार के गुलाबों को देखा जा सकेगा और तीनों दिन म्यूजिकल नाइट्स का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों का प्रदर्शन होगा। फेस्टिवल के दौरान, लोग विभिन्न तरह के फूड और झूलों का भी आनंद ले सकते हैं। रोज गार्डन और लेजर वैली में एंट्री सभी के लिए फ्री होगी।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया, और इस मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बबला भी उपस्थित थीं। फेस्टिवल के दौरान सुबह 11:10 बजे ब्रास और पाइप बैंड शो, 12:30 बजे लोक नृत्य प्रतियोगिता, 4:30 बजे चंडीगढ़ निरोल सावचार अकादमी द्वारा भंगड़ा और शाम 5 बजे पंजाबी म्यूजिकल संध्या में कलाकार सुखी बराड़ और ग्रुप का प्रदर्शन होगा। वहीं, लेजर वैली में भी शाम को विविध कार्यक्रम होंगे। साढ़े 6 बजे हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा का नृत्य होगा।

22 फरवरी को बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर और 23 फरवरी को पंजाबी सिंगर गुरदास मान का कार्यक्रम होगा। लेजर वैली में छोटे और बड़े बच्चों के लिए अलग-अलग झूलों का भी इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *