Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

गोवा में भी लागू हो पंजाब मॉडल! केजरीवाल ने हर परिवार को ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा देने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा सरकार से पंजाब की तर्ज पर हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोवा की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है और सरकार को पंजाब मॉडल अपनाना चाहिए।

गोवा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि राज्य की करीब 90 प्रतिशत आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है, क्योंकि अधिकांश परिवार निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (DDSSY) अब लोगों के लिए पर्याप्त नहीं रह गई है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और दवाओं की कमी जैसी समस्याएं हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में इलाज आम लोगों की पहुंच से बाहर है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल गोवा में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत तीन सदस्यों तक के परिवारों को 4 लाख रुपये और बड़े परिवारों को 6 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा इस योजना में केवल 447 बीमारियों और चिकित्सा प्रक्रियाओं को ही शामिल किया गया है।

केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना में हर परिवार को आय की कोई सीमा तय किए बिना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इस योजना में करीब 2,350 बीमारियां और मेडिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं और अस्पतालों को 15 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है।

उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से अपील करते हुए कहा कि यदि पंजाब की तरह व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाती है तो आम लोगों को निजी अस्पतालों में भी बेहतर इलाज आसानी से मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *