Live
हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरेंअमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तारबेसहारा बुजुर्गों के लिए मान सरकार की बड़ी पहल, मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रमपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरेंअमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तारबेसहारा बुजुर्गों के लिए मान सरकार की बड़ी पहल, मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रमपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयन
Wednesday, 08 July 2026
Menu

कपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालात

पंजाब के कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया। जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ कैदियों ने बैरकों में आग लगा दी और जेल की दीवारें फांदकर छतों पर चढ़ गए। घटना में तीन कैदी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बैरक बदलने को लेकर कुछ कैदियों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कैदियों ने जेल परिसर में कई जगह आगजनी शुरू कर दी। कुछ कैदी हाथों में मशालें लेकर जेल की छतों पर चढ़ गए। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर कैदियों ने खुद रिकॉर्ड किया।

मामले को लेकर कपूरथला के SSP ने बताया कि जेल के अंदर बैरक को लेकर कैदियों में विवाद हुआ था। झड़प में तीन कैदी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छत पर चढ़े कैदियों को नीचे उतारा गया।

SSP ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी कैदी जेल से फरार नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *