Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका! दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। पंजाब में दूध की कीमतों में जल्द ही भारी वृद्धि होने जा रही है। नई दरें 1 मई 2026 से लागू होंगी।

लुधियाना के लोगों के लिए बढ़ती महंगाई और मजदूरों की कमी के बीच एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। शहर में दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। डेयरी कॉम्प्लेक्स एसोसिएशनों की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 मई 2026 से दूध के दामों में 5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष और चेयरमैन ने बताया कि ताजपुर रोड और हम्बड़ा रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती लागत के कारण अब पुराने दामों पर दूध उपलब्ध कराना संभव नहीं है। यह नई दरें पूरे लुधियाना में लागू होंगी।

एसोसिएशन के अनुसार, महंगाई के चलते पशुओं के चारे की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसके अलावा मजदूरों की कमी और उनकी बढ़ती मजदूरी भी एक बड़ी समस्या बन गई है। गैस सिलेंडरों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों का भी डेयरी व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

डेयरी एसोसिएशन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी मजबूरी में की गई है। मजदूरों की कमी के कारण डेयरियों को संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई कीमतें इस प्रकार होंगी:

  • 65 रुपये प्रति किलो वाला दूध अब 70 रुपये प्रति किलो मिलेगा
  • 70 रुपये प्रति किलो वाला दूध अब 75 रुपये प्रति किलो मिलेगा
  • 75 रुपये प्रति किलो वाला दूध अब 80 रुपये प्रति किलो मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *