Live
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

अमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामद

अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामदास थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रावी नदी के पास छिपाकर रखी गई करीब 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और तीन पिस्तौलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये मादक पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए भारतीय सीमा में भेजे गए थे।

रामदास थाना के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रावी नदी के किनारे सरकंडों में छिपाकर रखी गई आइस ड्रग और हथियारों को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सामान को सीमा पार से तस्करी के जरिए यहां पहुंचाया गया था।

इस मामले में रामदास थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *