Live
पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड•मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार•परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान•राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षित•अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला•विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई•सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट•‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड•मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार•परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान•राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षित•अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला•विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई•सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट•‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•
Monday, 26 October 2026
Menu

अमृतसर में यूरोप से जुड़े नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 31 करोड़ की हेरोइन बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूरोप से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 31 करोड़ रुपए आंकी जा रही है

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित सीधे तौर पर यूरोप में बैठे संचालकों और जेल में बंद अपराधियों के संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की आपूर्ति कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में इसका वितरण कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़े हुए थे और इनके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ और हथियार से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

माझा दोआबा में सक्रिय था नेटवर्क

यह गिरोह खासतौर पर माझा और दोआबा क्षेत्र में सक्रिय था और यहां विभिन्न स्थानों पर नशे की आपूर्ति करता था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। इसके अलावा जेल में बंद कुछ अपराधियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो बाहर बैठे तस्करों के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को चला रहे थे।

पुलिस नेटवर्क के लिंक खंगालने में जुटी

इस मामले में थाना सुल्तानविंड में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का सफाया किया जा सके।

पुलिस ने दोहराया कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले इस गिरोह के खुलासे को बड़ी सफलता माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *