Live
बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•
Friday, 23 October 2026
Menu

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर सीमा पार बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भेजे गए हथियारों और नशीले पदार्थों को आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे।

इस मामले में पुलिस थाना छेहरटा और थाना कैंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। साथ ही विदेशी हैंडलर और उसके अन्य सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भी कार्रवाई जारी है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सीमा पार संचालित ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *