Live
21 जून को पाकिस्तान रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था, 296 श्रद्धालुओं को मिला वीजामोहाली में बनेगा पंजाब का सबसे बड़ा वर्किंग वूमेन हॉस्टल, मंत्री बलजीत कौर ने रखा शिलान्यासPGI और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनेगा आधुनिक अंडरपास, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहतCM भगवंत मान ने धुसी बांध लिंक रोड का किया शिलान्यास, 15 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी राहततरणतारन के स्कूल ऑफ एमिनेंस खडूर साहिब ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल रेटिंग’ पुरस्कारनकली वीडियो की साजिश में शामिल हर चेहरे को बेनकाब किया जाएगा और संगत के सामने पेश किया जाएगा: CM भगवंत सिंह मानमनगढ़ंत वीडियो के जरिए CM भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: हरपाल सिंह चीमाअंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ Punjab की लड़ाई हो रही मज़बूत21 जून को पाकिस्तान रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था, 296 श्रद्धालुओं को मिला वीजामोहाली में बनेगा पंजाब का सबसे बड़ा वर्किंग वूमेन हॉस्टल, मंत्री बलजीत कौर ने रखा शिलान्यासPGI और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनेगा आधुनिक अंडरपास, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहतCM भगवंत मान ने धुसी बांध लिंक रोड का किया शिलान्यास, 15 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी राहततरणतारन के स्कूल ऑफ एमिनेंस खडूर साहिब ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल रेटिंग’ पुरस्कारनकली वीडियो की साजिश में शामिल हर चेहरे को बेनकाब किया जाएगा और संगत के सामने पेश किया जाएगा: CM भगवंत सिंह मानमनगढ़ंत वीडियो के जरिए CM भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: हरपाल सिंह चीमाअंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ Punjab की लड़ाई हो रही मज़बूत
Saturday, 20 June 2026
Menu

सरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी

मोहाली समेत पूरे पंजाब में  16 अप्रैल से सभी संस्थानों के खुलने का समय बदल जाएगा। अब ये संस्थान सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेगी। इस संबंधी आदेश सेहत विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए है। यह सारी कोशिश गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर की गई। लोगों को कहा गया है कि तय नियमों का पालन करे।

आम आदमी क्लीनिक सुबह आठ बजे खुलेंगे

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में यह नया समय लागू होगा। इसमें जिला अस्पताल, सब-डिविजनल अस्पताल खरड़ व डेराबस्सी, सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-सब-सेंटर, आम आदमी क्लिनिक और ईएसआई अस्पताल आदि शामिल हैं। जिला अस्पताल फेज-6 मोहाली का कामकाजी समय पहले ही बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे कर दिया गया था, जो 1 अप्रैल से लागू है।

पर्ची का काउंटर आधा घंटा पहले खुलेगा

डॉ. जैन ने आगे बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पताल खुलने के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे। इससे मरीजों को पर्ची बनाने में लंबी कतारें नहीं लगेंगी और वे अपनी जांच व इलाज का काम आराम से समय पर करवा सकेंगे। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। सिविल सर्जन कार्यालय मोहाली और अस्पतालों के अंदरूनी कार्यालयों का समय पहले जैसा ही रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बदलाव मरीजों को बेहतर सुविधा देने और गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *