Live
करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार•भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद•भाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार•अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार•भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद•भाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार•अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•
Wednesday, 25 November 2026
Menu

लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयान

पंजाब में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए तीन धमाकों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इन घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों के लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहराया है। श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई ‘शुकराना यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि ये घटनाएं चुनाव से पहले का सियासी हथकंडा हो सकती हैं।

सीएम मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी का पुराना तरीका रहा है कि चुनाव वाले राज्यों में डर का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे धमाकों या तनाव पैदा कर लोगों को डराने की कोशिश की जाती है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हालिया घटनाओं के पीछे भी इसी तरह की साजिश हो सकती है। साथ ही बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब पहले भी कठिन दौर देख चुका है और अब लोग ऐसी चालों को समझते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी उन राज्यों में अक्सर तनाव पैदा करने की कोशिश करती है, जहां वह अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है। उनका कहना था कि बेअदबी जैसे मामलों पर सख्त कानून आने के बाद अब इस तरह की घटनाओं को भड़काना आसान नहीं रहा।

अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें और भाईचारा बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *