Live
पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•
Wednesday, 14 October 2026
Menu

“मैं करूंगा सबसे पहले dope test और assets declare” – Aman Arora ने स्वीकारा Sunil Jakhar का challenge, बोले – “दिन, तारीख और जगह बताओ, मैं पूरी तरह तैयार हूं”

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की चुनौती को खुले दिल से स्वीकार करते हुए कहा कि वह सबसे पहले डोप टेस्ट और अपनी संपत्ति का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा, “दिन, तारीख और जगह तय करो, मैं तैयार हूं।”

दरअसल, हाल ही में सुनील जाखड़ ने एक बयान में राजनीति में ज्यादा transparency (पारदर्शिता) और accountability (जवाबदेही) की वकालत की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि सभी राजनीतिक नेताओं को डोप टेस्ट कराना चाहिए और अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्षों से होनी चाहिए।

इसी बात को लेकर अमन अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी की शुरुआत ही राजनीति में ईमानदारी और पारदर्शिता लाने के मकसद से हुई थी। अरविंद केजरीवाल ने जो रास्ता दिखाया, आज उसी रास्ते पर बाकी पार्टियां भी चल रही हैं – ये देखकर खुशी होती है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पंजाब सरकार के मंत्री लालचंद कटारूचक और AAP प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे।

अरोड़ा ने आगे कहा, “मैं इस पहल का स्वागत करता हूं। मेरी संपत्ति की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक है। मैं किसी भी समय, कहीं भी, सुनील जाखड़ के साथ डोप टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं – बशर्ते ये काम मीडिया और डॉक्टरों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से किया जाए।”

उन्होंने सुनील जाखड़ को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा, “आपका कांग्रेस और अकाली दल से पुराना रिश्ता है, उन्हें भी बुला लीजिए – मैं सबके सामने टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं।”

“राजनीति में सच्चाई और ईमानदारी जरूरी”

अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर यह पहल पंजाब तक सीमित न रहे, तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा, “देश को ईमानदार नेताओं की जरूरत है। सुनील जाखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात करें, ताकि ये मुहिम पूरे देश में चले। मैं खुद इस बारे में अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा।”

अंत में उन्होंने सुनील जाखड़ से आग्रह किया कि वह अब अपनी कही हुई बातों से पीछे न हटें। “आपने अच्छी बात की है। अब इसे करके दिखाइए। देश को आज ऐसे नेताओं की जरूरत है जो उदाहरण बनें, और अगर हम ऐसा कर पाएं तो ये राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा।”

अमन अरोड़ा ने न सिर्फ जाखड़ की बात का स्वागत किया, बल्कि खुद को सबसे आगे रखते हुए इस मुहिम की शुरुआत करने का ऐलान भी कर दिया। अब देखना ये होगा कि सुनील जाखड़ इस चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *