Live
‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•
Friday, 23 October 2026
Menu

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 Most Wanted अपराधियों की सूची जारी !

Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार ने राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा और अहम कदम उठाते हुए नई ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत आम नागरिकों को वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने पर नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी कर दी है, जिससे पुलिस कार्रवाई को और तेज़ी मिलने की उम्मीद है।

इस योजना को ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत लागू किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को इनाम देने की वित्तीय शक्तियां भी दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज IG/DIG को 1.5 लाख रुपये तक, जबकि स्पेशल DGP/ADGP स्तर के अधिकारियों को 2 लाख रुपये तक इनाम स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है। वहीं, DGP को इससे अधिक राशि मंजूर करने की शक्ति दी गई है। यह इनाम केवल पुख्ता और सत्यापित जानकारी देने वाले व्यक्तियों को ही दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है, जिसके लिए आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। इसीलिए सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा न हो। इसके लिए ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ 93946-93946 भी जारी की गई है, जहां नागरिक गुमनाम रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत मिली जानकारी का इस्तेमाल ‘ऑपरेशन प्रहार’ और अन्य एंटी-गैंगस्टर अभियानों को और प्रभावी बनाने में किया जाएगा। हाल ही में राज्यभर में 56,487 से अधिक छापेमारी की गई हैं, जिसमें अब तक 19,894 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया है और हजारों संदिग्धों से पूछताछ की गई है।

पंजाब पुलिस ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपराध मुक्त पंजाब बनाने में सहयोग करें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर नागरिक की सुरक्षा उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और हर सूचना की गंभीरता से जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *