Live
चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर•आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर•आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•
Saturday, 21 November 2026
Menu

बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले सावधान! अंबाला पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

हरियाणा के अंबाला में अवैध रूप से PG चलाने वालों और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराएदार रखने वाले मकान मालिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अंबाला पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले PG संचालकों और मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें दूसरे राज्यों से आने वाले लोग PG में रह रहे हैं और उनके संबंध में जरूरी जानकारी पुलिस के पास दर्ज नहीं है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब पुलिस PG संचालकों के रिकॉर्ड की जांच करेगी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जो मकान मालिक अपने घर किराए पर देने के बाद किराएदारों की जानकारी पुलिस को नहीं देते, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की टीमें यह जांच करेंगी कि PG संचालक और मकान मालिक नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

अंबाला पुलिस ने शहर के सभी मकान मालिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को घर किराए पर देने से पहले उसकी पूरी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज करवाएं। इससे किराएदारों का रिकॉर्ड पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकेगी।

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। इसी को ध्यान में रखते हुए PG संचालकों और मकान मालिकों से नियमों का पालन करने तथा किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *