Live
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•
Wednesday, 18 November 2026
Menu

बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत की खबर

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश जा रहा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे और सभी की मौत होने की खबर सामने आई है। हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई और थायंग गांवों के ऊपर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

सेना ने प्रशासन को दी हादसे की जानकारी

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के मुताबिक, हेलिकॉप्टर हादसे की जानकारी सबसे पहले सेना की ओर से जिला प्रशासन को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाया और दुर्घटना की पुष्टि की।

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया गया। जिला प्रशासन और बचाव दलों की ओर से मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। दुर्घटना में हुए नुकसान और यात्रियों की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई गंभीर रूप से घायल होता है, तो उसे तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में पहुंचाया जाए। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

फिलहाल, हादसे के कारणों और जानमाल के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मृतकों की संख्या और दुर्घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *