Live
विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•
Thursday, 22 October 2026
Menu

प्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भाव

देश के कई राज्यों में रोजमर्रा की जरूरत वाली खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ते नजर आ रहे हैं। प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक की कीमतों में भी तेजी आई है। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों में लहसुन के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक जो लहसुन करीब 150 से 170 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

वहीं, अदरक भी महंगा हो गया है। अगस्त में करीब 150 रुपये प्रति किलो मिलने वाला अदरक अब औसतन 300 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। यानी कम समय में ही दोनों जरूरी चीजों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बताया जा रहा है कि कई इलाकों में हुई बारिश का असर लहसुन और अदरक की मंडियों में आवक पर पड़ा है। सप्लाई कम होने के साथ बारिश की वजह से कुछ माल की क्वालिटी भी प्रभावित हुई है। ऐसे में बाजार में उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

दूसरी तरफ, प्याज के दाम भी कई बाजारों में 70 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे हैं। वहीं टमाटर का औसत भाव करीब 40 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है। सब्जियों और मसालों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है।

हालांकि, आने वाले समय में प्याज की कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नई खरीफ प्याज की फसल मंडियों में आने के बाद सप्लाई बढ़ सकती है, जिससे दाम नीचे आ सकते हैं। आमतौर पर खरीफ प्याज की खुदाई का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *