Live
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•
Wednesday, 18 November 2026
Menu

पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म

पंजाब से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पंजाब-हिमाचल सीमा के पास अटका मानसून अब पूरे उत्तर भारत से वापस लौट गया है। इस बार पंजाब में मानसून कमजोर रहा और राज्य में सामान्य से करीब 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

मानसून की विदाई के बाद दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। हालांकि रातें अभी भी सामान्य से करीब 3.9 डिग्री ज्यादा गर्म हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर को पंजाब में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

इसके बाद 6 और 7 अक्टूबर को पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों जैसे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के 4 अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री थेन डैम, पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं 3 अक्टूबर को सबसे अधिक तापमान 37.1 डिग्री बठिंडा एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड हुआ। प्रमुख शहरों में लुधियाना का अधिकतम तापमान 34.2, अमृतसर का 33.9 और पटियाला का 35 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *