Live
पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे examजंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak BaliPunjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैPunjab में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा: सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दारअमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की रिफाइनरी और 40 जहाजों पर प्रतिबंधपंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे examजंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak BaliPunjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैPunjab में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा: सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दारअमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की रिफाइनरी और 40 जहाजों पर प्रतिबंध
Sunday, 26 April 2026
Menu

जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak Bali

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी द्वारा नियुक्त राज्यसभा सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ये नीतियां सीधे तौर पर लोकतंत्र के विरुद्ध हैं।

 

दीपक बाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “जंग में मरने वाले को शहीद, जीतने वाले को योद्धा और भागने वाले को गद्दार कहते हैं”। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में पार्टी छोड़ रहे हैं, वे पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी कर रहे हैं।

 

महासचिव बाली ने कहा कि पंजाब से नियुक्त सभी राज्यसभा मेंबर चुनाव के जरिए राज्यसभा मेंबर नहीं बने हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के हितों को राज्यसभा में उठाने के लिए राज्यसभा मेंबर बनाया गया था, ताकि पंजाब के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाज और उनके हकों की बात राज्यसभा में बुलंद की जा सके।

 

दीपक बाली ने आगे कहा कि इन सदस्यों ने पंजाब के हकों की बात तो क्या करनी थी, उल्टा जिस पार्टी और नेताओं ने उन्हें राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित मेंबरशिप के लिए नियुक्त किया, उनके खिलाफ अपनी राजनीति करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत और नैतिकता है, तो उन्हें तुरंत राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए और पंजाब आकर किसी भी जगह से अपनी काबिलियत साबित करें।

 

बाली ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह से डटी हुई है और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में पूरी तरह से एकजुट है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करने वालों को पंजाब के लोग कभी मुंह लगाएंगे। बाली ने भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र विरोधी गंदी चालें बंद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *