Live
गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा•पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल•पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा•कनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा•पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल•पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा•कनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायल•
Wednesday, 21 October 2026
Menu

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब से जुड़े एक रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी ने वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के गुरुद्वारे के साथ लगते रास्ते का शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। यह विवाद 10 अक्टूबर को एक प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा के कथित उल्लंघन को लेकर सामने आया था।

DSGMC के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने स्पष्ट किया कि इस फैसले से आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब सिख सिद्धांतों के अनुसार सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। यहां हर किसी को बिना किसी भेदभाव के शरण दी जाती है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी गुरुद्वारे के साथ लगते रास्ते से जूते पहनकर और सिर ढके बिना गुजरते दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

हरमीत सिंह कालका के मुताबिक, यह रास्ता उस जगह की ओर जाता है, जहां श्रद्धालु दरबार हॉल में प्रवेश करने से पहले अपने जूते उतारते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी अशोक रोड और पुलिस मुख्यालय के बीच आने-जाने के लिए इस रास्ते का शॉर्टकट के तौर पर इस्तेमाल करते थे।

कालका ने कहा कि अब वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में डीसीपी को भी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध पहले भी लागू था, लेकिन इसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विवादित जगह गुरुद्वारा साहिब के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। कालका के अनुसार, यदि कुछ पुलिसकर्मी गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए भी थे, तो गुरुद्वारा टास्क फोर्स ने उन्हें समय रहते रोक लिया था। इस कारण वे दरबार हॉल की ओर नहीं जा सके।

इसके साथ ही कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं की तलाशी लेने या उनके सामान की जांच करने की संभावना को भी खारिज किया है। हालांकि, श्रद्धालुओं को दरबार हॉल या लंगर हॉल में जाने से पहले अपना सामान निर्धारित सामानघर में जमा करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *