Live
ट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंसहरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाएपंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहतNEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का बड़ा फैसला, उत्तर पुस्तिका का लेआउट बदला, रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेजलुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई व्यवस्था का लिया जायजागीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिडीजल खरीद पर केंद्र सरकार की सख्ती, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल मिलेगाकेंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – CM भगवंत सिंह मानट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंसहरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाएपंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहतNEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का बड़ा फैसला, उत्तर पुस्तिका का लेआउट बदला, रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेजलुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई व्यवस्था का लिया जायजागीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिडीजल खरीद पर केंद्र सरकार की सख्ती, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल मिलेगाकेंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – CM भगवंत सिंह मान
Saturday, 13 June 2026
Menu

‘‘आप’’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की ED पर बोले केजरीवाल, ‘‘मोदी जी ने पंजाब में शुरू कर दी चुनाव की तैयारी’’

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अभी हाल ही में पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को हटाकर उनकी की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया है। पार्टी ईडी की कार्रवाई को अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देख रही है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दीलेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को इसका करारा जवाब देंगे।

 

उधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेडटिपिकल मोदी स्टाइल। हम वो पत्ते नहीं  जो शाख से टूट कर गिर जाएंगेआंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें।

 

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब भी किस राज्य में चुनाव होता हैतो मोदी जी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता ईडी और सीबीआई का भेजते हैं। रेड करने का ड्रामा चलता है फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। उसके बाद अमित शाह और मोदी जी के दौरे होते है। लेकिन मोदी जी ध्यान रखिएगाये पंजाब है। यहां बाबा साहब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।

 

वहींदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार का टूलबॉक्स बहुत ही जाना-पहचाना है। ईडी द्वारा राघव चड्ढा को धमकाया गया और उन्होंने डर या लालच में आकर अपनी उस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का फैसला कियाजिसने उन्हें सांसद बनाया या आज वे जो कुछ भी हैंउसी की बदौलत हैं। जब सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को घेरा गयातो भाजपा के लोग उनके बचाव में सामने आ गए। उपनेता के पद पर आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त कर दिया। अब ईडी राघव चड्ढा को परेशान करने के बजाय अशोक मित्तल के पीछे पड़ गई है और उनके घर व व्यवसाय पर छापेमारी कर रही है। केंद्र सरकार राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा दे देती है। यह सब आपस में बहुत गहराई से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। यानी भाजपा सरकार इतनी हताश है कि उसने राघव चड्ढा के लिए सांसद अशोक मित्तल के यहां छापेमारी करवा दी।

 

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जांच एजेंसियों के डर और दबाव की राजनीति के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और नेता सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *