Live
पंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिलेमानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामअमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान हुई रद्दसत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवालपिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया: हरजोत सिंह बैंसपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिलेमानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामअमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान हुई रद्दसत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवालपिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया: हरजोत सिंह बैंस
Wednesday, 19 August 2026
Menu

अमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान हुई रद्द

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1694 को बर्ड हिट की घटना के बाद रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट 18 अगस्त को अमृतसर से पुणे के लिए रवाना होनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान से एक पक्षी के टकराने की घटना सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, बर्ड हिट के बाद विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को ऑपरेट नहीं करने का फैसला लिया गया। इसके बाद एयरलाइन ने उड़ान रद्द कर दी। घटना के बाद विमान की आवश्यक तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे गए पत्र में भी फ्लाइट कैंसिल होने की पुष्टि की गई है। पत्र में शुरुआत में उड़ान रद्द करने का कारण तकनीकी बताया गया था, जबकि हाथ से की गई नोटेशन में बर्ड हिट और पक्षी से टकराने का उल्लेख किया गया है।

फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनका सामान भी वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी आगे की यात्रा को लेकर भी दिक्कतें आईं।

उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड में भी 18 अगस्त 2026 को IX-1694 के रद्द होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल बर्ड हिट के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के तहत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *