Live
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किएपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए
Friday, 10 April 2026
Menu

Sonipat में ATM चोरी की कोशिश नाकाम, चोरों ने Cutter से ATM को काटा!

सोनीपत के कुंडली इलाके में 2 और 3 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात चोरों ने ICICI बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन रुपए चोरी करने में असफल रहे। घटना प्याऊ रोड, मनियारी के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले ATM का बाहरी शटर तोड़ा और फिर गैस कटर की मदद से मशीन को काटने की कोशिश की। हालांकि, ATM मशीन को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन नकदी निकालने में चोर कामयाब नहीं हो पाए। ATM लॉबी में गैस कटर भी बरामद हुआ, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि चोर चोरी करते समय उपकरण वहीं छोड़कर भाग गए।

हिटाची पेमेंट्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेंटेन किए जाने वाले इस ATM की ओर से एडवोकेट गौरव बैसला ने थाना कुंडली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में ATM को हुए नुकसान, गैस कटर मिलने और चोरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी पर मौजूद ASI कुलदीप ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। जांच अधिकारी और पुलिस टीम ने तकनीकी सबूत जुटाने के लिए स्थल का दौरा किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

ATM चोरी की वारदात के पीछे सुरक्षा गार्ड की कमी भी बड़ी वजह मानी जा रही है। कई बार पुलिस प्रशासन ने बैंक ब्रांच मैनेजर को सुरक्षा गार्ड रखने के लिए नोटिस दिए, लेकिन कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही हैं। इस वजह से ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है।

सोनीपत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ATM और बैंकिंग सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *