Live
पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, 14 IPS अधिकारियों का पैनल तैयार; UPSC को भेजने की तैयारी में मान सरकारCM मान की गारंटी पूरी: ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ का नोटिफिकेशन जारी, अप्रैल से लागूभगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईंPunjab News: समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वानराघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे हैं? AAP का सवालबीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट मामले में CM बोले:चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देंगे; पंजाब पुलिस आरोपी अरेस्ट करे तो दोषी भगवंत मान नहीं‘हर गांव के लोगों को नौकरी दी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के’, बोले CM मान, पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड‘राघव चड्ढा बीजेपी के साथ…’ राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के CM भगवंत मानपंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, 14 IPS अधिकारियों का पैनल तैयार; UPSC को भेजने की तैयारी में मान सरकारCM मान की गारंटी पूरी: ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ का नोटिफिकेशन जारी, अप्रैल से लागूभगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईंPunjab News: समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वानराघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे हैं? AAP का सवालबीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट मामले में CM बोले:चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देंगे; पंजाब पुलिस आरोपी अरेस्ट करे तो दोषी भगवंत मान नहीं‘हर गांव के लोगों को नौकरी दी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के’, बोले CM मान, पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड‘राघव चड्ढा बीजेपी के साथ…’ राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान
Saturday, 04 April 2026
Menu

Punjab News: समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

Punjab News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने आज संत निर्मल दास जी जोड़े वाले, संत प्रगट नाथ और अन्य संतों-महापुरुषों के नेतृत्व में दमड़ी यात्रा को विशेष ट्रेन के माध्यम से स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना किया।इस मौके पर विधायक चब्बेवाल डा. ईशांक कुमार और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया

कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए लोगों को समानतावादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं समूची जनता का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेंगी, जो हमें जाति, धर्म और नस्ल के विभेद से ऊपर उठने का संदेश देती हैं। श्री भगत ने कहा कि गुरु रविदास जी का यह सर्व-सांझीवाला संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए व्यापक प्रोग्राम तैयार किए गए है।

अपने गुरुओं-पीरों, संतों को याद रखते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलती है

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा के लिए संगतों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह कौम हमेशा आगे बढ़ती हैं और तरक्की करती है, जो अपने गुरुओं-पीरों, संतों को याद रखते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी हमारे महान गुरुओं और संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग की भलाई और खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर संत सतविंदर हीरा, बहन संतोष, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल के अलावा संत समाज और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *