Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

Punjab: सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, 12 अप्रैल को लुधियाना में आयोजित होगी विशेष किसान मिलनी।

प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा व मिसाली फैसला लेते हुए Punjab के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के किसानों को धान की बेहतर पैदावार हासिल करने के लिए प्रदेश के कृृषि वैज्ञानिक किसानों को जागरूक करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए।

सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को कम पानी की खपत वाली तकनीकों के जरिए धान की बुआई करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

राज्य को धान रोपाई के लिए जोन में बांटा जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए धान की बुआई जल्द शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अक्‍टूबर में धान बेचते समय अधिक नमी की वजह से जो कठिनाइयां सामने आती हैं, उनसे बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बार धान की बुआई पहली जून से आरंभ करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विभिन्न जोनों में विभाजित किया जाएगा, ताकि बुआई की प्रक्रिया को योजनाबद्ध ढंग से लागू किया जा सके। प्रत्येक जोन के लिए धान की बुआई की तिथियां अलग-अलग तय की जाएंगी, जिससे किसानों को समय पर और बेहतर फसल उगाने का अवसर मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना को सफल बनाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी, ताकि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *