Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

Punjab: सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अजनाला कोर्ट में किया जाएगा पेश।

पंजाब। Punjab के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन सभी को Punjab लाया गया है और जल्द ही अजनाला जिला अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले से जुड़ा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज इन्हें अजनाला कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि इन सातों सहयोगियों के परिवार के सदस्य भी अदालत परिसर के बाहर मौजूद हैं।

Punjab पुलिस की विशेष टीमें अमृतपाल के सात साथियों को दो समूहों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आईं। देर शाम वे दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद रात में उन्हें अमृतसर भेज दिया गया। आज इन सभी को अजनाला अदालत में पेश कर, फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में रिमांड पर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि Punjab सरकार ने इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जारी रखने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद 6 दिन पहले Punjab पुलिस अमृतपाल के साथियों भगवंत सिंह उर्फ ​​’प्रधानमंत्री’ बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह और लवप्रीत सिंह तूफान को लेने असम के डिब्रूगढ़ पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *