Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

Punjab: नशे के खिलाफ मान सरकार ने तेज की जंग, गांव-गांव में निकली नशा मुक्ति यात्रा।

Punjab सरकार की तरफ से प्रत्येक विधानसभा हलके के तीन गांवों या वार्डों में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

Punjab सरकार ने नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करते हुए पूरे राज्य में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाली. ‘आप’ सरकार के महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री, विधायक और हल्का इंचार्ज राज्य भर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

प्रत्येक विधानसभा हलके के तीन गांवों या वार्डों में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. अजनाला हल्के में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चाहरपुर, अंब नंगल और बेदी छन्ना में कार्यक्रम किया. वहीं जंडियाला में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तरसीका, खजला और भटीके में नशे के विरुद्ध लोगों को लामबंद किया.

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुल्तार सिंह संध्वा ने कोटकपूरा के बीर सिखावाला, बीर चैल और कोथे चैल में यात्राएं करेंगे. मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के वार्ड 54, 55 और 56 में लोगों से नशा छोड़ने की अपील की.

डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह ने गढ़शंकर के पुखोवाल, भज्जल और परोवाल में जनसभा कर नशे से दूर रहने की सलाह दी. मंत्री रवजोत सिंह ने शाम चौरासी के बस्सी नौ, कक्कोन और मुगलपुरा में जागरूकता फैलाई. मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने खन्ना हल्के में रायपुर, गाजीपुर और इकोलाही में यह अभियान चलाया.

इसी क्रम में मंत्री हरदीप मुंडिया, लालचंद कटारूचक, डॉ बलबीर सिंह, हरजोत बैंस, हरपाल चीमा, बरिंदर कुमार गोयल, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुंडियां, बलजीत कौर और लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने-अपने हलकों में यात्रा की अगुवाई की. सरकार का यह अभियान नशे के खात्मे को लेकर जनसहभागिता बढ़ाने और युवा पीढ़ी को जागरूक करने का प्रयास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *