Live
रिश्वत केस में सस्पेंड DIG भुल्लर को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीबैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालु Pakistan रवाना, ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनCampaign Against Gangsters: चेहरे बेनकाब, इनाम घोषित, अब पंजाब में हर गली में तलाशे जाएंगे ‘मोस्ट वॉन्टेड’पंजाब के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले CM मान; गेहूं खरीद, मुआवजा और लंबित राशि पर की चर्चादिल्ली पहुंचे CM भगवंत मान, गेहूं खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी संग अहम बैठकदेश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत कीश्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bainsपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीरिश्वत केस में सस्पेंड DIG भुल्लर को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीबैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालु Pakistan रवाना, ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनCampaign Against Gangsters: चेहरे बेनकाब, इनाम घोषित, अब पंजाब में हर गली में तलाशे जाएंगे ‘मोस्ट वॉन्टेड’पंजाब के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले CM मान; गेहूं खरीद, मुआवजा और लंबित राशि पर की चर्चादिल्ली पहुंचे CM भगवंत मान, गेहूं खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी संग अहम बैठकदेश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत कीश्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bainsपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारी
Saturday, 11 April 2026
Menu

Haryana: 59 साल बाद हिसार-चंडीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा आज से शुरू सांसद नवीन जिंदल और विधायक सावित्री जिंदल दिखाएंगे हरी झंडी।

Haryana के हिसार जिला आज 59 साल बाद सीधे ट्रेन सेवा के जरिए चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। Haryana राज्य बनने के बाद से ही हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग उठती रही है। आज दोपहर 2 बजे हिसार के रायपुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी।

साथ ही, गुरुग्राम के लिए भी सातरोड़ स्टेशन से सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। दोनों ट्रेनों को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां, विधायक सावित्री जिंदल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस कार्यक्रम में जयपुर से रेलवे के जनरल मैनेजर भी मौजूद रहेंगे।

चंडीगढ़ और गुरुग्राम से हिसार के जुड़ने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए हिसार स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित होगा, और दो बजे ट्रेन रवाना होगी। 18 मई से चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर स्टेशन से और गुरुग्राम की ट्रेन सातरोड़ स्टेशन से नियमित रूप से चलेगी।

बता दें कि इससे पहले लोग इन दोनों शहरों में जाने के लिए बसों का सहारा लेते थे या ट्रेनें बदलकर जाते थे। इससे सफर महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से नेता, व्यापारी, रेल एसोसिएशन सहित आमजन मांग उठा रहे थे।

हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन का आने-जाने का समय

यह ट्रेन रायपुर हिसार से रात 2:25 बजे रवाना होगी और बरवाला (2:43 बजे), उकलाना (2:58 बजे), जाखल (3:40-3:50 बजे), नरवाना (4:20-4:35 बजे), कैथल (5:00 बजे), कुरुक्षेत्र (5:45-6:00 बजे), अम्बाला (7:20-7:30 बजे), चंडीगढ़ (8:55-9:03 बजे), मोहाली (9:16 बजे), रोपड़ (10:26 बजे), नंगल डैम (11:35 बजे), ऊना हिमाचल (11:58 बजे) होते हुए दोपहर 12:40 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।

इस तरह वापसी में यह ट्रेन अम्ब अंदौरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और ऊना हिमाचल (3:28 बजे), नंगल डैम (4 बजे), रोपड़ (5:02 बजे), मोहाली (6:01 बजे), चंडीगढ़ (6:25-6:35 बजे), अम्बाला (7:25-7:35 बजे), कुरुक्षेत्र (8:15-8:20 बजे), कैथल (8:56 बजे), नरवाना (9:50-9:55 बजे), जाखल (11:15-11:20 बजे), उकलाना (11:56 बजे), बरवाला (12:18 बजे) होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर हरियाणा पहुंचेगी।

दोपहर 2.10 बजे चलकर रात 8 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी

दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर सायं 5.30 बजे रेवाड़ी और करीब रात 8 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी।

जिंदल परिवार बोला- यह ऐतिहासिक दिन

चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर विधायक सावित्री जिंदल ने कहा है “यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं बल्कि हिसार के सपनों को राजधानी से जोड़ने वाली कड़ी है। हमने लंबे समय से इस दिन का इंतजार किया है। वहीं सांसद नवीन जिंदल ने कहा “इस रेल लिंक से हिसार और चंडीगढ़ के बीच न केवल दूरी कम होगी, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *