Live
पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•
Wednesday, 14 October 2026
Menu

Gulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां

बरनाला के गांव फरवाही से पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गायक के पैतृक घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों की ओर से गोलियां चलाई गईं। यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने घर पर करीब 7 से 8 राउंड फायर किए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि गोलियां घर के गेट पर लगी हैं।

घटना के समय गुलाब सिद्धू खुद घर में मौजूद नहीं थे। परिवार के सदस्यों के मुताबिक गायक इस समय अपने म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के लिए विदेश गए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गुलाब सिद्धू को पहले भी फिरौती और जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इस कारण पुलिस की ओर से मौजूदा फायरिंग की घटना को पुरानी धमकियों से जोड़कर भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से आसपास के इलाके और गांव के मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मौके से मिले फोरेंसिक सबूतों के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *