Live
पनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगातपंजाब- CM भगवंत मान ने बठिंडा का पूरा थाना बदला:SHO से लेकर संतरी मानसा भेजे; नशे से मौत की कंप्लेंट पर कार्रवाई नहीं कीपनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगातपंजाब- CM भगवंत मान ने बठिंडा का पूरा थाना बदला:SHO से लेकर संतरी मानसा भेजे; नशे से मौत की कंप्लेंट पर कार्रवाई नहीं की
Monday, 06 April 2026
Menu

Donald Trump ने उठाया बड़ा कदम – अब विदेशों में बनी फिल्मों पर लगेगा 100% टैक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक नया और चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका में दिखने वाली उन सभी फिल्मों पर 100% टैक्स (टैरिफ) लगेगा जो अमेरिका के बाहर बनी होंगी।

Trump का कहना है – ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री मर रहा है’

Trump का कहना है कि विदेशी देश अपने यहां फिल्म बनाने के लिए प्रोड्यूसर्स को कई तरह की सुविधाएं और छूट देते हैं, जिससे अमेरिका का film industry कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि “राष्ट्र की सुरक्षा” और “प्रचार” (propaganda) का भी सवाल है। उनके अनुसार, विदेशों में बन रही कई फिल्में अमेरिका के खिलाफ एजेंडा फैलाती हैं।

टैरिफ कैसे लागू होगा, ये अभी साफ नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह टैक्स कैसे और कब से लागू होगा, या फिर ये केवल थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर होगा या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग (streaming platforms) पर भी लागू होगा। लेकिन Trump ने यह जरूर कहा कि उन्होंने कॉमरसिल डिपार्टमेंट और यूएस ट्रेड ऑफिस को इस फैसले को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस फैसले पर हॉलीवुड और फिल्म जगत से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे अमेरिका की फिल्मों को बचाने का सही तरीका मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इससे अमेरिका और बाकी दुनिया के बीच फिल्म ट्रेड (film trade) पर बुरा असर पड़ सकता है।

एक फिल्म एक्सपर्ट का कहना है, “अगर अमेरिका विदेशी फिल्मों पर इतना भारी टैक्स लगाएगा, तो दूसरे देश भी अमेरिकी फिल्मों को अपने यहां दिखाने से बच सकते हैं।”

पहले भी लगाए जा चुके हैं ऐसे टैरिफ

यह पहली बार नहीं है जब Trump ने ऐसा कोई बड़ा आर्थिक फैसला लिया हो। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने चीन, यूरोप और अन्य देशों से आने वाले प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाए थे, ताकि घरेलू उद्योग को फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *