राज्य

यूपी के 52 पीपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन, सीएम ऑफिस ने ट्वीट से दी ये गुड न्‍यूज़

Amit Sharma

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नत करने की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले से पीपीएस संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर  यह जानकारी दी। 
दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से किसानों, व्यापारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा देने का दौर जारी है। विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस का उपहार देने और किसान मंडी शुल्क की दर को घटाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के बाद उन्होंने पीपीएस संवर्ग को प्रोन्नति का यह तोहफा दिया है। 
प्रोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों में 21 को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-एक ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-एक ग्रेड पे-8900 में और 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दीपावली की खुशी दोगुनी हो गई है। 

Report :- Amit Sharma
Posted Date :- 7-11-2020

राज्य