Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

CM भगवंत मान 21 मार्च को आएंगे मोगा:धर्मकोट में रखेंगे विकास कार्यों की नींव, डीसी ने अधिकारियों से बैठक कर दिए निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 21 मार्च को मोगा जिले के धर्मकोट का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर सेतिया ने हेलिपैड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए। मंडी धर्मकोट में जनसभा को करेंगे संबोधित, कैला में नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का करेंगे शिलान्यास मुख्यमंत्री 21 मार्च को मिनी पी.एच.सी.एस. (प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर) को सब-डिवीजनल अस्पताल के रूप में उन्नत करने और कैला में नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का नींव पत्थर रखेंगे। शिलान्यास समारोह के बाद, वे दाना मंडी धर्मकोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोगा में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी सागर सेतिया।
मोगा में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी सागर सेतिया। डीसी ने सभी विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, तैयारियों का लिया जायजा डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम में तैनात सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसपिंदर सिंह, एस.डी.एम. धर्मकोट और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव से पहले हलकों का दौरा कर रहे सीएम, वोटरों को लुभाने की कोशिश गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने सरगर्मियां तेज कर दी है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हलकों का दौरा कर वोटरों को साधने में जुटे हैं। दौरे को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *