Live
पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद•पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड•भारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक•U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद•पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड•भारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक•U19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक•पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार•
Sunday, 15 November 2026
Menu

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके की जांच के तार पंजाब से जुड़ गए हैं। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर जिले के दो सीमावर्ती गांवों में कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, मैगजीन, करीब 40 कारतूस और 30 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, बीती 3 नवंबर को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे मार्ग पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर बम धमाका हुआ था। घटना की जांच के दौरान राजस्थान पुलिस को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद राजस्थान पुलिस की टीम ने गुरदासपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की।

पुलिस ने थाना कलानौर के तहत आने वाली पुलिस चौकी दोस्तपुर के सहयोग से गांव दोस्तपुर की रहने वाली महकप्रीत कौर (24), पुत्री तरलोक सिंह और नजदीकी गांव चौड़ां कलां के रहने वाले दविंदर सिंह, पुत्र रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले शाह नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, धमाका करवाने के लिए युवती को ऑनलाइन एक लाख रुपये भी भेजे गए थे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी तीन बार राजस्थान गए थे। पहली बार उन्हें सामान नहीं मिला, जबकि दूसरी बार धमाका नहीं हो सका। पुलिस के दावे के अनुसार, तीसरी बार रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। गुरदासपुर पुलिस को इस संबंध में इनपुट मिलने के बाद मामले की गहराई से जांच की जा रही थी और मिली जानकारी राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई।

फिलहाल दोनों आरोपियों को संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, ताकि धमाके से जुड़े अन्य संपर्कों और कथित साजिश के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *