Live
पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए•किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन•बिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार के साथ तस्वीरें फाजिल्का गोलीकांड में शामिल लोगों के साथ अकाली दल (बादल) के संबंधों को बेनकाब करती हैं: बलतेज पन्नू•चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ी•अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिल•मानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामने•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए•किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन•बिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार के साथ तस्वीरें फाजिल्का गोलीकांड में शामिल लोगों के साथ अकाली दल (बादल) के संबंधों को बेनकाब करती हैं: बलतेज पन्नू•चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ी•अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिल•मानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामने•
Thursday, 12 November 2026
Menu

पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देश में सर्दी की शुरुआत के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 12 नवंबर को दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक सिस्टम बना हुआ है, जबकि सिक्किम के पास भी ऐसा ही एक मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसकी वजह से 14 नवंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में गरज-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तूफान की चेतावनी दी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

यूपी और बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, बरेली, अमरोहा, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं बिहार में पटना, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी बदलेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्वी बर्धमान, पश्चिमी मेदिनीपुर, कालिम्पोंग और बांकुड़ा में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान में भी 12 और 13 नवंबर को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब के 7 जिलों में बारिश और गरज-तूफान का अलर्ट

पंजाब में भी मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बठिंडा, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मध्यम से भारी बारिश होने के साथ गरज-तूफान आने की संभावना है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी जताया जा रहा है। ऐसे में किसानों को मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *