Live
AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!•सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट•‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण•बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू•यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह•हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू•राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरी•परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान•AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!•सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट•‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण•बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू•यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह•हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू•राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरी•परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान•
Tuesday, 27 October 2026
Menu

AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!

AI के बढ़ते दबदबे के बीच बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी दुनिया भर के करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दे रही है। इसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के कर्मचारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कंपनी खर्च कम करने और AI में ज्यादा निवेश करने के लिए यह कदम उठा रही है।

इस ऑफर के तहत AI, को-पायलट, वित्त, HR, एक्सबॉक्स और विंडोज जैसे विभागों के योग्य कर्मचारी कंपनी छोड़ सकते हैं। हालांकि, मार्केटिंग, व्यापार और सुरक्षा विभागों के कर्मचारी इस ऑफर में शामिल नहीं होंगे। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और कर्मचारी अपनी मर्जी से इसे स्वीकार कर सकते हैं।

भारत में माइक्रोसॉफ्ट के करीब 23 हजार कर्मचारी हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने कर्मचारी इस ऑफर के योग्य होंगे। भारत में योग्य कर्मचारियों के पास पहली दिसंबर तक फैसला लेने का समय होगा। इस ऑफर में नौकरी के हर साल के बदले एक महीने की बेसिक सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस और नई नौकरी तलाशने में मदद जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून 2026 तक कंपनी में दुनिया भर में करीब 2 लाख 23 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे। इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने अमेरिका में करीब 9 हजार कर्मचारियों को ऐसा ही ऑफर दिया था। इसके अलावा, जुलाई में कंपनी ने 4 हजार 800 नौकरियां कम करने का ऐलान भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *