Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

West Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी, जबकि पांच मैचों की टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर से लखनऊ में शुरू होगी।

वनडे टीम की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में शामिल हैं और लंबे समय बाद दोनों को एक साथ मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। केएल राहुल को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है और वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक बार फिर सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिली। वहीं ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक ने IPL 2026 में लगी चोट के बाद अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। बताया जा रहा है कि उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा और गेंदबाजी फिटनेस साबित करने के बाद ही आगे राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी पर फैसला हो सकता है।

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2026 में भारत के लिए वनडे मुकाबला खेला था। वहीं यशस्वी जायसवाल को भी वनडे टीम में वापस बुलाया गया है। चयनकर्ताओं ने आकीब नबी और नमन धीर को भी वनडे टीम में जगह दी है।

अब बात करें टी-20 टीम की तो इसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

टी-20 टीम में स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है। मयंक ने हाल में चोटों के कारण टीम से बाहर रहने के बाद वापसी की है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

एशियन गेम्स से जुड़े चयन में भी बदलाव देखने को मिला है। वरुण चक्रवर्ती को साइड स्ट्रेन के कारण जापान में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर किया गया है। उनकी जगह विप्राज निगम को शामिल किया गया है। वहीं मयंक यादव और प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इन दोनों सीरीज पर भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, जबकि टी-20 टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *